रायगढ़ स्टेशन पर नि:शुल्क प्रसाधन और समय पर ट्रेनों के संचालन के लिए जीएम को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के रायगढ़ आगमन पर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर रायगढ़ में रेल सुविधाओं पर चर्चा किया. प्रतिनिधियों ने कहा कोई भी ट्रेन समय पर नहीं चल रही है.

जनशताब्दी जैसे ट्रेन 2 से 3 घंटे लेट चल रही है. ट्रेन के लेट लतीफी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सभी ट्रेन समय पर चले यह सुनिश्चित किया जाए. रायगढ़ दक्षिणपुर्व मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन है. रेलवे स्टेशन के बाहर जन सुविधा ( प्रसाधन ) का अभाव है. प्लेटफार्म मे स्थित प्रतीक्षालय में 20 रूपये देने पर सुविधा मिल रही है.
सामान्य जन सुविधा ऊपर में निर्धारित किया गया है. जो सभी वर्ग के यात्रियों के लिए सुविधाजनक नहीं है. प्लेटफॉर्म के नीचे में ही निशुल्क जन सुविधा ( प्रसाधन ) उपलब्ध कराया जावे. कछुए की गति से चल रहे सौंदर्य करण के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. इसे यथाशीघ्र समय सीमा में पूर्ण कराया जाए. न्यायालय, कलेक्ट्रेट के समीप स्थापित चक्रधर नगर रेलवे फाटक हमेशा बंद रहता है. जिसकी वजह से नगर वासियों को काफी परेशानी होती है चक्रधर नगर रेलवे फाटक पर वैकल्पिक मार्ग( ओवरब्रीज/ अंडर ब्रीज की व्यवस्था की जावे.

रायगढ़ वासियो के वर्षों से की जा रही मांग पश्चात 22 फेरो के लिए प्रयागराज विशाखापत्तनम ट्रेन चालू हुई. यह सुविधा भी बंद कर दी गई. प्रयागराज विशाखापत्तनम ट्रेन को स्थाई रूप से साप्ताहिक ट्रेन के रूप में परिचालन किया जावे. प्रतिनिधियों ने कहा कि 28 वर्ष पहले 14 सितंबर 1998 को रायगढ़ मे रेल टर्मिनल की घोषणा की गई थी.
रेल टर्मिनल की मांग को लेकर के हमने विगत 14 सितंबर को प्रदर्शन कर रेल्वे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. हमारा मानना है कि महाराजा चक्रधर रेल टर्मिनल बनने से हमारी बहुत सी मांगे पूरी हो जायेगी इसलिए इस पर आपके द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा है.
इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने रायगढ़ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का रायगढ़ में ठहराव, नर्मदा एक्सप्रेस का परिचालन रायगढ़ से किए जाने, कोरबा रायगढ़ नई ट्रेन का परिचालन, रायगढ़ पुरी, रायगढ़ हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन परिचालन, गोंडवाना एक्सप्रेस में पेंट्री कार की व्यवस्था, विस्तार कार्यों के नाम से है हो रहे यात्री ट्रेन कैंसिलेशन, आदि जन हितैषी मुद्दों पर चर्चा किया, और मांगो पर समुचित, सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया. तथा अपेक्षा जताया है कि आपके प्रयासों से रेल सुविधा मे उपेक्षा का शिकार रायगढ़ को न्याय मिलेगा.
प्रतिनिधि मंडल में ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिन श्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, सक्रिय सहयोगी साथी मदन पटेल, साथी विष्णु यादव, साथी वेद प्रकाश अजगल्ले, साथी देवेंद्र साहू, साथी कन्हैया पटेल, साथी श्याम किशोर प्रधान और लड़ेंगे रायगढ़, जीतेंगे रायगढ़ के अध्यक्ष साथी विनय शुक्ला शामिल थे.
