देश

आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं से बड़ा रिसाव, 800 लोगों को घर छोड़ना पड़ा

आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ONGC के गैस कुएं से बड़े पैमाने पर रिसाव होने के बाद करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रशासन ने आसपास की बिजली काट दी और सड़कों पर आवाजाही रोक दी। जिले में इस साल गैस रिसाव की यह कम से कम चौथी घटना है, जिससे ONGC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार आग या विस्फोट की सूचना नहीं थी। पानी की बौछार और विशेषज्ञ तकनीकी टीमों के जरिए रिसाव रोकने का काम किया गया, जबकि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सुरक्षा और त्वरित नियंत्रण के निर्देश दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष जिले में ONGC के गैस कुएं से रिसाव की यह कम से कम चौथी घटना है

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : धर्मांतरण करने पर समाप्त होगा एससी-एसटी का दर्जा

जज यशवंत वर्मा के घर मिली नकदी के मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

अहमदाबाद विमान हादसा : जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया था प्लेन…

Leave a Comment

error: Content is protected !!