छत्तीसगढ़

ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ में 17.9 टन अवैध स्क्रैप के साथ 2 माजदा गाड़ियां जब्त, 26.26 लाख का सामान बरामद

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम देलारी में रायगढ़ इस्पात के पास कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों को पकड़ा।

पुलिस ने दोनों वाहनों की जांच की तो उनमें करीब 17 टन 900 किलो स्क्रैप लदा मिला। दोनों चालक कबाड़ के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने पूछताछ के बाद स्क्रैप को जब्त कर लिया।

कार्रवाई में करीब 6 लाख 26 हजार 500 रुपये का कबाड़ और परिवहन में इस्तेमाल दोनों माजदा वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जब्त किए गए। यानी पुलिस ने कुल करीब 26 लाख 26 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मामले में पुलिस ने लालमणी गणतिया और मो. अपरार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि कबाड़ के अवैध परिवहन और खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Source link

Related posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर

तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Leave a Comment

error: Content is protected !!