छत्तीसगढ़बिलासपुररायगढरायपुर

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। बिलासपुर में लोहे के बड़े कारोबारी जयप्रकाश (जेपी) मित्तल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने विद्यानगर स्थित उनके निवास और व्यापारिक ठिकानों पर जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने प्रकाश पुंज, व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात, स्टीलमार्ट के ऑफिस और हनुमान हार्डवेयर स्टोर पर छापेमारी की है। इस दौरान अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच करने के साथ कारोबारी से पूछताछ भी कर रही है।

वहीं रायगढ़ में रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप से जुड़ी फर्मों पर भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। सुबह करीब 5 बजे 12 से 15 अधिकारियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचीं। बर्बरीक हाउस समेत चार ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रुप आपस में जुड़े हैं और साथ कारोबार करते हैं।

इसके अलावा रायपुर में भी चंदखुरी के बहनाकाड़ी गांव स्थित फैक्ट्री और तेलीबांधा रिंग रोड नंबर-1 स्थित PRA ग्रुप के कार्यालय में छापेमारी की जानकारी सामने आई है। जांजगीर-चांपा में भी आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Source link

Related posts

रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर

पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!