अन्यब्रेकिंग न्यूज़

असम में बड़ा रेल हादसा : कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

असम में बुधवार सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा सामने आया है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के 7 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुवाहाटी के नजदीक डिगारू इलाके में ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। सुबह के वक्त हुए इस हादसे से रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य को लेकर तैयारियां शुरू की गईं। हालांकि, अभी तक घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, हादसे के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल रेलवे और संबंधित प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हादसे में कितने यात्री प्रभावित हुए हैं और ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह क्या रही, यह जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Source link

Related posts

कोपरा नगर पंचायत घेराव मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 6 हिरासत में

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती, करीब 2 एकड़ में लगी फसल बरामद

Leave a Comment

error: Content is protected !!