देश

बड़ा बस हादसा: 100 मीटर नीचे पानी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 19 घायल

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्स में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से चमोली जा रही थी। इसी दौरान थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ के अनुसार, सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीमों ने पानी में उतरकर और दुर्गम इलाके में पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Source link

Related posts

इंडिगो की 100 से ज़्यादा फ़्लाइट कैंसिल होने और दर्जनों फ़्लाइट घंटों लेट होने से यात्री नाराज़, पायलटों की कमी बताई जा रही है वजह

आज रात से महंगा हो जाएगा पेट्रोल- डीजल : केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार प्रमाणीकरण जरुरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!