रायगढ़.राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे हड़ताल स्थल शहीद कर्नल विपल्व त्रिपाठी स्टेडियम जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा सरकार के दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ और राजस्व पटवारी संघ के मांगों के समर्थन मे नारे बाजी कर अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया.
इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला, के अलावा बिरादराना संगठन के साथी प्रवीण तंबोली, साथी रंकामनी बारिक, साथी बिंदेश्वर राम रौतीया, साथी विष्णु यादव, साथी श्याम किशोर प्रधान, साथी सुदर्शन उरांव, साथी एस एल भगत, साथी निराकार चौहान, साथी टिल्लो राम पटेल आदि उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि राजस्व पटवारी संघ द्वारा 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. उनकी प्रमुख मांग है कि पी. वी. ऐप बंद किया जावे, राजस्व निरीक्षक पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति दी जावे, वेतन विसंगति दूर की जावे, सेवा निवृत्ति के दिन ही सभी स्वतवो का भुगतान किया जाए, आंदोलन अवधि में संगठन पदाधिकारी पर की गई कार्रवाई को शून्य किया जाए. हड़ताल के 22 दिन होने के बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने की बजाय, दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेताओं ने सरकार से दमनात्मक कार्रवाई के बजाय राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी से चर्चा करनेएवं उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग की है. रायगढ़ जिले मे अनिश्चितकालीन हड़ताल रायगढ़ के जिला मुख्यालय एवं धर्मजयगढ़ मैं हो रही है.
जहां जिले के पटवारी शामिल हो रहे हैं. जिला मुख्यालय रायगढ़ में हड़ताल के 22 वे दिन उमेश नायक जिला अध्यक्ष,शुक्ल कुमार प्रधान जिला सचिव,गजेंद्र राठौर कोषाध्यक्ष रायगढ़ तहसील अध्यक्ष अमर दास,पुसौर तहसील अध्यक्ष छबि लाल पटेल सहित भारी संख्या में पटवारी उपस्थित थे. उक्त जानकारी ट्रेड यूनियन काउंसिल के सचिव श्याम जायसवाल द्वारा जारी की गई.
