अन्य जिले

नशे में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे लोगों को कुचला, चार गंभीर घायल, 9 वाहन क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

पत्थलगांव में नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो कार और सात मोटरसाइकिल समेत कुल नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के सामने की है। बताया जा रहा है कि आर्टिगा कार चालक ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी पालीडीह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार भी जब्त कर ली है।

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जशपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Source link

Related posts

राशन दुकानों में 65 लाख का घोटाला : 6 पर FIR दर्ज

बालोद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, ऑरेंज-येलो चेतावनी जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!