छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में वनांचल मार्ग पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी अवैध शराब समेत वाहन जब्त

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से शराब की बड़ी खेप वाहन के जरिए डोंगरगढ़ लाई जा रही है। सूचना पर प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम ने झिंझारी और मडियान रोड के बीच वनांचल क्षेत्र में घेराबंदी की।

शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। आबकारी टीम को देखते ही वाहन में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद हुईं।

आबकारी विभाग ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। अब टीम वाहन मालिक, शराब के स्रोत और खेप को कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Source link

Related posts

पूर्व मंत्री मालवीय के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, कांग्रेस में वापसी के ऐलान के बाद कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

स्वतंत्रता दिवस पर पाटन की शाला में रंगारंग कार्यक्रम, 93% अंक वाले छात्र को किया गया सम्मानित

Leave a Comment

error: Content is protected !!