बिलासपुर

बिलासपुर रेल मंडल में शान से लहराया तिरंगा, डीआरएम राकेश रंजन ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में राष्ट्रीय पर्व उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक के आगमन के बाद राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ। इसके बाद राकेश रंजन ने सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ और मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे कर्मियों की परेड ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन करीब 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

Source link

Related posts

रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का महाप्रबंधक ने लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा : बिलासपुर-कटनी रुट की कई गाड़ियां प्रभावित

भूजल संकट पर प्रशासन सख्त : 6 अप्रैल से 30 जून तक नए नलकूप-ट्यूबवेल खनन पर रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!