छत्तीसगढ़

‘पंचायत 5’ को लेकर बड़ा अपडेट! बनराकस ने पोस्टर से दिया इशारा, नए प्रधान के साथ सचिव जी की बढ़ेंगी मुश्किलें

प्राइम वीडियो ने यह खबर एक पोस्टर के जरिए दी, जिसमें दुर्गेश कुमार अपने किरदार बनराकस के अंदाज में हाथ जोड़े नजर आए। पोस्ट के कैप्शन में अगले सीजन को मजाकिया अंदाज में ‘कैद’ बताया गया। इससे पहले निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा था कि सीजन की एडिटिंग चल रही है और अक्टूबर या नवंबर में इसके आने की संभावना है। उस वक्त भी रिलीज की तारीख तय नहीं हुई थी।

नई प्रधान के आने से सचिव जी की बढ़ेंगी मुश्किलें

चौथे सीजन में फुलेरा का चुनाव क्रांति देवी ने जीता था। इस जीत के बाद उनके पति बनराकस का गांव में असर बढ़ गया। पांचवें सीजन में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी को नए नेतृत्व के साथ काम करना होगा। इस बीच वह एमबीए की पढ़ाई की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले फुलेरा में कुछ अधूरे काम निपटाने हैं।

चुनाव में हार के बाद क्या करेंगे प्रधान जी?

निर्देशक के मुताबिक, अगले सीजन में यह भी दिखाया जाएगा कि चुनाव हारने के बाद प्रधान जी की जिंदगी कैसे बदलती है और गांव में उनके रिश्तों पर नतीजे का क्या असर पड़ता है। मिश्रा ने यह भी कहा कि कहानी पांचवें सीजन के बाद आगे बढ़ेगी। फिलहाल ‘पंचायत’ के चारों सीजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।

Source link

Related posts

तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- नाम नहीं बदला जा रहा

रावणभाठा मैदान में विभिन्न कार्यों के लिए 51.65 लाख मंजूर

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं

Leave a Comment

error: Content is protected !!