छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी : रैपिडो चालक ने मकान मालकिन से 2 लाख ऐंठे, रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर । शेयर मार्केट में डबल मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी कैब चालक को पुलिस ने आखिरकार रायपुर से पकड़ लिया। उसने अपने मकान मालकिन महिला से करीब 2 लाख रुपए की ठगी की थी।

तारबाहर थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजना फ्रांसिस ने 16 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार रैपिडो टैक्सी चालक है और वह उसके घर पर किराये पर रहता था। आरोपी ने उसे शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना फायदा दिलाने का भरोसा दिया। भरोसे में आकर उन्होंने चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपए आरोपी को दे दिए, लेकिन बाद में आरोपी ने पैसा लौटाना तो दूर, संपर्क भी बंद कर दिया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी रवींद्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना मिलने पर टीम रायपुर पहुंची और आरोपी गोविंद कुमार को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Source Link

Related posts

LIC सहित सार्वजनिक बीमा कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ AIIEA का बिगुल, कर्मचारियों से संघर्ष तेज करने का आह्वान

रायपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी : इस दिन लगेगा रोजगार प्लेसमेंट कैंप

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!