छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस परेड ग्राउण्ड, CM साय ने फहराया तिरंगा

CM साय का बड़ा संदेश: ‘नक्सलमुक्त’ छत्तीसगढ़ अब ‘विकसित’ छत्तीसगढ़ की राह पर, किसानों-युवाओं और महिलाओं पर फोकस

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउण्ड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। लोगों में देशभक्ति और उत्साह साफ दिखाई दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया, जिसमें नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प सामने आया।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 23 पृष्ठों के संदेश का वाचन किया गया। इस वाचन मे बताया गया की नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। बस्तर के नवनिर्माण, सुरक्षा और विकास के साथ अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को प्राथमिकता बताया गया। संदेश में किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तीकरण और युवाओं के लिए रोजगार तथा कौशल के नए अवसरों पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री के संदेश में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, युवाओं के लिए भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के साथ प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की बात कही गई। विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की भूमिका को अहम बताते हुए सड़क, रेल, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी और नई अर्थव्यवस्था को गति देने का संकल्प दोहराया गया। 500 करोड़ रुपए के छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन, युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और स्टार्टअप को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

Source link

Related posts

अजित पवार के प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने फिर उठाए सवाल, उड्डयन मंत्री के इस्तीफ़े की भी मांग

अब मरीन ड्राइव में भी लगेगा पार्किंग का पैसा, लोगों में दिखी नाराजगी

बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध, बिल वापस होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Leave a Comment

error: Content is protected !!