छत्तीसगढ़

रायपुर केंद्रीय जेल में सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: पुलिस और प्रशासन का 4 घंटे चला सघन चेकिंग अभियान, बैरकों की ली गई तलाशी

रायपुर की केंद्रीय जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडीएम उमाशंकर बाँधे के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान में करीब 50 पुलिस जवानों के साथ एसीसीयू और सेंट्रल जोन के विभिन्न थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। अलग-अलग टीम बनाकर जेल परिसर और विभिन्न बैरकों में एक साथ चेकिंग की गई। कैदियों और उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली गई।

महिला बैरक के लिए अलग टीम गठित की गई और सुरक्षा मानकों के तहत विशेष चेकिंग की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त डीसीपी सेंट्रल जोन विवेक शुक्ला, अतिरिक्त डीसीपी एसीसीयू गौरव मंडल और अन्य अधिकारियों ने की।

करीब चार घंटे चले इस अभियान के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण का उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकना है।

Source link

Related posts

महंगे क्रूड ऑयल का असर : तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल, डीजल और CNG के रेट

ब्रिटेन के पीएम Keir Starmer की सोशल मीडिया कंपनियों से अपील: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्त कदम उठाने का आह्वान

टीन शेड और अलग-अलग भवनों में चल रही पढ़ाई, स्कूल भवन की मांग पर ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम

Leave a Comment

error: Content is protected !!