छत्तीसगढ़

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सरकार हर साल देगी 30 हजार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अहम योजना की घोषणा की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होकर कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए सरकार हर साल 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता  प्रदान करेगी।

शशिबाला शाला के न‌ए भवन के उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव अरुण साव ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अवसरों को बढ़ाना और छात्राओं की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। “हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ें और किसी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें। इस योजना से हर छात्रा कॉलेज में बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।”
डिप्टी सीएम ने बताया कि इस योजना के लिए जल्द ही पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राओं को ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा “जो छात्राएं योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें दस्तावेज़ जमा कर आवेदन करना होगा। प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रखी जाएगी।

Source Link

Related posts

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

छत्तीसगढ़ में SIR की दस्तक, BLO जुटे मतदाता सूची अपडेट में

रायपुर केंद्रीय जेल में सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: पुलिस और प्रशासन का 4 घंटे चला सघन चेकिंग अभियान, बैरकों की ली गई तलाशी

Leave a Comment

error: Content is protected !!