छत्तीसगढ़

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी-खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार पर बोला हमला

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी ‘INDIA’ ब्लॉक ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। पहले मार्च और फिर चार घंटे चली इस विशाल रैली में 20 विपक्षी दलों के दिग्गज नेता एक मंच पर एकजुट हुए। महामंच से सीपीआई(एम) नेता एमए बेबी, rjd के तेजस्वी यादव, कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा प्रहार किया।

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा ‘वोट चोरी’ कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले ज्ञानेश कुमार को हर हाल में जेल जाना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़े शब्दों में ललकारा कि ज्ञानेश कुमार भले ही ज़मीन या पाताल के नीचे छुप जाएं, विपक्ष उन्हें खोज निकालेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई कराकर ही दम लेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी का सियासी संदर्भ देते हुए कहा कि जो लोग गुजरात से यूपी आए थे, 2027 में उनकी विदाई भी यूपी की जनता ही करेगी; क्योंकि यूपी वाले स्वागत जितना धमाकेदार करते हैं, विदाई उससे भी ज्यादा ऐतिहासिक करते हैं।

गौरतलब है कि ‘वोट चोरी’ के इस मुद्दे पर विपक्षी दल पिछले 25 दिनों में सातवीं बार एकजुट हुए हैं – इससे पहले भी 6 से 13 अक्टूबर के बीच विपक्ष देशव्यापी विरोध दर्ज करा चुका है।

सुबह से ही रामलीला मैदान में लोग जमा होना शुरू हो गए । इसके पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपील की, ‘दिल्ली, तैयार हो जाओ। वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं। मगर, आना जरूर है।’

रामलीला मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से दिल्ली के दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की थी ताकि स्थानीय व्यापारियों का फायदा हो सके। हालांकि, कनॉट प्लेस पहुंचते ही उन्हें जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी ने जबरन सभी दुकानें बंद करवा दी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए आम दुकानदारों और व्यापारियों का नुकसान कर रही है।

वहीं, कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने चिंता जताई है कि रैली से कारोबार और यातायात प्रभावित हो सकता है। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि इससे करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 से 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी। विपक्ष ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान 50 हजार लोगों का है।

रैली में SIR प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है । पिछले 25 दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हो रहे हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह प्रदर्शन हो चुके हैं।

Related posts

दुर्ग के शेख समी उर रहमान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए चीफ पीआरओ बने

Mule Account गैंग का भंडाफोड़ : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार,

छत्तीसगढ़ Weather Alert: बस्तर-रायपुर-दुर्ग संभाग में भारी बारिश, आकाशीय बिजली का खतरा

Leave a Comment

error: Content is protected !!