अन्य जिले

गल में मिली अज्ञात युवक की लाश, शरीर पर मिले तीन गहरे घाव, पहचान में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। जिले के मुरूमडीह और रायतुम गांव के बीच जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शरीर खून से लथपथ था और उस पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला राजादेवरी थाना क्षेत्र की बया पुलिस चौकी का है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शुरुआती पड़ताल में युवक के सीने और कंधे के आसपास तीन गहरे घाव मिले हैं। इन निशानों के आधार पर हमले की आशंका को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

मृतक के शरीर पर गोदना यानी टैटू के निशान भी मिले हैं। पुलिस इनके आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान और मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। बया पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Source Link

Related posts

UPI Transaction पर एक्स्ट्रा चार्ज का विरोध, पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से बदलेगा पेमेंट नियम

घटिया साइकिल वितरण पर भड़के रवि भगत, छात्राओं से साइकिल वापस कराने पर मचा हंगामा; पुलिस ने लिया हिरासत में

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!