अन्य

पति संग गरबा खेल रही महिला की अचानक हार्ट अटैक से मौत

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव में गरबा कर रहे एक 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी। इसी दौरान नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी लोगों ने तुरंत उसे उठाया लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी वर्ष एक मई 2025 को कृष्णपाल से हुई थी। सोनम अपने पति के साथ गरबे में शामिल हुई थी।  गरबा करते हुए सोनम जमीन पर गिर पड़ी।

पहले पंडाल में मौजूद लोग सोनम के गिरने की घटना को चक्कर आना समझ रहे थे। हालांकि कृष्ण पाल ने उसे उठाने का प्रयास किया जब नहीं उठी तो बाकी लोग भी आ गए, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी। वहीं सोनम को होश नहीं आया तो पूरा गरबे पांडाल में सन्नाटा छा गया।

Source Link

Related posts

शादी के तीसरे दिन दुल्हन फरार, नकदी और जेवर लेकर हुई गायब

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सड़क, बिजली, स्‍कूल बंद

पेपर देने पहुँचे 8 हजार बच्चे, हवाई पट्टी पर बैठकर दी परीक्षा

Leave a Comment

error: Content is protected !!