अन्य जिलेछत्तीसगढ़

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

जांजगीर–चांपा  जिले से शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से कक्षाओं और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है।

लगातार जांजगीर–चांपा जिले के अलग–अलग शासकीय स्कूलों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, और क्या बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी या नहीं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

Source link

Related posts

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर : राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा

हरेली-तीज के रंग में रंगा ‘महतारी अँगना’, महिला कांग्रेस के सावन उत्सव में दिखा उत्साह

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय : राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव

Leave a Comment

error: Content is protected !!