छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिगों का गैंग पकड़ाया, चोरी का माल खपाने वाले भी गिरफ्तार

रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने नाबालिग चोरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर और एसी के कॉपर पाइप चोरी करने वाले 9 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने और आगे खपाने वाले दो लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस तरह कुल 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां 6 सितंबर को निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस संदिग्ध नाबालिगों तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि 9 नाबालिगों का समूह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

जांच में इन नाबालिगों की संलिप्तता थाना सरस्वती नगर के 3 और खमतराई थाने के 3 अन्य चोरी के मामलों में भी सामने आई। इन घटनाओं में एसी के कॉपर पाइप चोरी करने और दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी करने के मामले शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए कॉपर वायर और एसी के कॉपर पाइप को गुढ़ियारी के कबाड़ी दुकान संचालक किशुन भारती को बेचा जाता था। पुलिस ने कबाड़ी दुकान से करीब 19 किलो 300 ग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया। इसके बाद जांच की कड़ी राजातालाब की बर्तन दुकान तक पहुंची, जहां से करीब 23 किलो 700 ग्राम जला हुआ कॉपर वायर और एसी का कॉपर पाइप बरामद किया गया।

पुलिस ने 9 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले किशुन भारती और शांति एस. जोसेफ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने करीब 43 किलोग्राम कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 43 हजार रुपये है, समेत एसी कॉपर पाइप और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, स्थानीय जानकारी और मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की पूरी कड़ी को जोड़ते हुए यह कार्रवाई की गई।

Source link

Related posts

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : ‘दिल की बात’कार्यक्रम में बच्चों से की बात, ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की समीक्षा बैठक: राज्य में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कमर्शियल गैस कोटे में 20% बढ़ोतरी से बड़ी राहत

Leave a Comment

error: Content is protected !!