ब्रेकिंग न्यूज़

दीपक टंडन और पत्नी बरखा की मुश्किलें बढ़ीं, 56 लाख की धोखाधड़ी के दो नए मामले दर्ज

रायपुर में विवादों में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वेलकम श्री होटल की मालकिन सरिता बाजपेयी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई बरखा टंडन को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि बरखा टंडन रायपुर छोड़कर भागने की फिराक में थी, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

वहीं दूसरी ओर दीपक टंडन दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के दो नए मामले भी दर्ज हुए हैं। जमीन, रेस्टोरेंट और लग्जरी कार के सौदे के नाम पर 56 लाख रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

दोनों शिकायतें शंकर नगर निवासी बीयर कारोबारी आशीष जायसवाल ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे में अब होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की कानूनी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

Source link

Related posts

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा : सुई से लिफाफा छेदकर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र, प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार

बिगड़ती तबीयत के बीच सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अनशन स्थल से हटाया, जंतर-मंतर खाली करने के दिए निर्देश

राजधानी में अधिवक्ता रमीज़ खान पर जानलेवा हमला

Leave a Comment

error: Content is protected !!