हेल्थ

सामाजिक सरोकार की मिसाल बना श्री बालाजी हॉस्पिटल, बेटी के जन्म पर मुफ्त चिकित्सा सुविधा

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और लिंग भेद समाप्त करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान श्री बालाजी हॉस्पिटल, महुआ द्वारा पुत्री रत्न के जन्म पर प्रसूता की नि:शुल्क डिलीवरी कराने तथा आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। अस्पताल की इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस सद्भावनापूर्ण पहल में हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके नेतृत्व में अस्पताल द्वारा चिकित्सा सेवाओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न कार्य भी किए जा रहे हैं। शहर के वरिष्ठ नागरिक हरिश्चंद्र शुक्ला ने कहा कि देश में पुरुष एवं महिला अनुपात को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। विशेषकर कुछ राज्यों में कन्या जन्म को लेकर नकारात्मक सोच आज भी देखने को मिलती है, जिसे बदलने की आवश्यकता है।

भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. जैन ने कहा कि एक ओर हम नवरात्रि में देवी स्वरूप की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी ओर कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयां चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में समाज को केवल देवी वंदना तक सीमित न रहकर बेटियों के सम्मान और संरक्षण के लिए व्यवहारिक कदम उठाने चाहिए। राजधानी की चिकित्सक डॉ. संगीता तिवारी ने भी श्री बालाजी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुत्री जन्म पर नि:शुल्क प्रसव और दवाइयों की सुविधा समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली पहल है।

बताया गया कि डॉ. देवेंद्र नायक के नेतृत्व में श्री बालाजी हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा अस्पताल द्वारा कैंसर उपचार से संबंधित एक अस्पताल के निर्माण की दिशा में भी कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार संदीप शर्मा, रायपुर ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि ऐसी सामाजिक एवं जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए जाएं।

Source Link

Related posts

सुबह जल्दी उठने की आदत क्यों है जरूरी? क्यों माना जाता है खास

बिना जरूरत Painkillers और Antibiotics लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO ने किया आगाह

Dental Hypersensitivity का सस्ता इलाज खोजा, रायपुर डेंटल कॉलेज के शोध में मिली बड़ी सफलता

Leave a Comment

error: Content is protected !!