छत्तीसगढ़

चूना फैक्ट्री के विरोध में प्रदर्शन : सारंगढ़ में चूना फैक्ट्री विरोध पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR

sanjari

 

सारंगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित चूना भ_ा (फैक्ट्री) के विरोध को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आठ कांग्रेसी नेताओं एवं अन्य आंदोलनकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। यह मामला सारंगढ़ सिटी कोतवाली में तहसीलदार द्वारा प्रशासनिक प्रतिवेदन भेजे जाने के बाद दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित चूना फैक्ट्री के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

एफआईआर में जिन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें विनोद भारद्वाज, राजीव सिंह, घनश्याम मनहर, राकेश पटेल, संजय दुबे, रमेश खूंटे, शुभम बाजपेई और संजय तिवारी शामिल हैं। इनके अलावा अन्य आंदोलनकारियों को भी नामजद किया गया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल तेज हो गई है। आरोपित नेताओं का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह जनहित और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रस्तावित चूना फैक्ट्री से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस कार्रवाई से भयभीत नहीं हैं और जनहित की मांग को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर उन्हें आम जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है और लोग भी फैक्ट्री के संभावित दुष्प्रभावों को समझ रहे हैं।

Source link

Related posts

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर : E-KYC अनिवार्य, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन

Leave a Comment

error: Content is protected !!