छत्तीसगढ़राजनीति

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे राजीव भवन घेरने

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने बुधवार को यहां राजीव भवन घेरने के लिए निकले। इसमें सरकार के मंत्री, और पार्टी के विधायक भी थ। शंकर नगर मोड़ पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें बेरीकेड्स लगाकर रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

रायपुर शहर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। घेराव की अगुवाई डिप्टी सीएम अरूण साव, और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की। इस दौरान जिले के सभी विधायक भी थे।

भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर अनावश्यक अराजकता फैलाने का प्रयास किया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने इसे कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बताया है।

Source Link

Related posts

राज्यसभा चुनाव : लक्ष्मी वर्मा ने CM साय की मौजूदगी में भरा नामांकन

नव वर्ष के अवसर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया पूजा अर्चना

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Comment

error: Content is protected !!