Foreignअन्य

ईरान ने 2 अमेरिकी विमानों को मार गिराया, चालक दल सदस्य लापता

sanjari
sanjari

ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक अब भी लापता है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा पांच सप्ताह पहले शुरू किए गए युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब संघर्ष में अमेरिकी विमानों को गिराया गया। इससे दो दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका ने ‘‘ईरान को हरा दिया है और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है और हम अपने काम को बहुत तेजी से पूरा करने जा रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि ईरान में एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। उस विमान के अमेरिकी चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन एक अन्य सदस्य लापता है। अमेरिकी सेना खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन दोनों ने ही दुर्घटनाग्रस्त विमानों के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी जारी नहीं की।

‘एनबीसी न्यूज’ के साथ टेलीफोन पर कुछ देर के साक्षात्कार में ट्रंप ने खोज और बचाव प्रयासों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि इस घटना का ईरान के साथ वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, बिल्कुल नहीं। इसका बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा। नहीं, यह युद्ध है।’’

इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरानी रक्षा बलों द्वारा हमला किए जाने के बाद फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी ए-10 हमलावर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य स्थिति पर चर्चा करते हुए पहले कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ या उसे मार गिराया गया या इसमें ईरान की कोई भूमिका थी। चालक दल की स्थिति और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का सटीक स्थान भी तुरंत ज्ञात नहीं हो सका। 

Source link

Related posts

वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपडेट करने हेतु सहायता शिविर आयोजित

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले, ‘सीजफायर लागू, इसे न तोड़ें’

इजराइल, ईरान हमलों के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!