छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

हज 2026 की तैयारी तेज, तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तारीख तय

छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि जमा करनी होगी। इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 35 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिये ईम्बारकेशन प्वाइंट वाईज़ तीसरी किश्त का निर्धारण हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है।

हज यात्रियों द्वारा तीसरी किश्त पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ही ONLINE या कोर बैंकिग सिस्टम के माध्यम से SBI/UBI में जमा की जायेगी। तीसरी किश्त जमा करने की आख़री तारीख़ 31/03/2026 निर्धारित है।

बेग ने समस्त हज यात्रियों से अपील की है कि, वे उन्हे देय तीसरी किश्त की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट, www.hajcommittee.gov.in अथवा Haj Suvidha Mobile Apps या कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्र.-0771-4049289 से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही जमा करें।

 

Related posts

फ्यूल स्टेशन पर मचा हड़कंप, पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़ की 11 पार्टियों का पंजीयन रद्द, चुनाव आयोग ने दी 30 दिन की मोहलत

जनदर्शन : समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सीधे संवाद

Leave a Comment

error: Content is protected !!