अन्यभिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसा प्लांट परिसर के अंदर
यह घटना रेल मिल क्षेत्र के जीरो कार्बाइड मोड़ के पास 14 नंबर बिल्डिंग के सामने हुई। मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी गोमती प्रसाद साहनी के रूप में हुई है, जो एसआरयू के तहत ठेका मजदूर थे।

ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक रेल पटरी लोड करने के लिए शिपिंग एरिया की ओर जा रहा था। मोड़ लेते समय साइकिल सवार मजदूर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

अस्पताल में तोड़ा दम
घायल मजदूर को पहले प्लांट के मेडिकल पोस्ट और फिर सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। उनकी एक छोटी बेटी है, जिसकी पढ़ाई का खर्च कंपनी उठाने को तैयार है। साथ ही मुआवजा राशि और पत्नी को नौकरी देने की बात भी कही गई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही ईडी वर्क्स राकेश कुमार सहित प्लांट प्रबंधन और यूनियन के नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Source Link

Related posts

सऊदी अरब ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत; पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025–26 में रजत पदक विजेता रेशम साहू का सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

श्रीलंका ने अमेरिका को दिया झटका! अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने की अनुमति देने से इनकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!