छत्तीसगढ़

रजत बंसल को आयुक्त जनसंपर्क के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी, रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस रजत बंसल 2012 बैच को महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि श्री बंसल, जो वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें निम्नलिखित अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

• आयुक्त, जनसंपर्क

• मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद

• संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म

• प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार की गई है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।

प्रशासनिक दृष्टि से यह नियुक्ति राज्य शासन के जनसंपर्क, खनन एवं मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई मानी जा रही है।

Source link

Related posts

रेल यात्रियों को राहत: 23 जुलाई को रद्द 4 मेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की न‌ई प्रतिमा स्थापित

कांकेर सांसद भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने दी क्लीन चिट

Leave a Comment

error: Content is protected !!