जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की बस में एनएच-30 हाइवे पर अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के वक्त बस तेज रफ्तार में चल रही थी, तभी बस का फ्रंट शीशा टूट गया।
फ्रंट शीशा टूटने के बाद बस में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बस पर नियंत्रण बनाए रखा और बस को संभाल लिया।
घटना के दौरान बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। अचानक हुई इस घटना में बस का स्टाफ चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।
समय रहते बस पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों में भी दहशत का माहौल रहा। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
