छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत

सुरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह घटना प्रतापपुर थाना इलाके में हुई है।

लापरवाही ने ली तीन जान
जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही रही। आरोपी ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ट्रक को सड़क पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवक सड़क पर खड़े इस ट्रक से सीधे जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग
हादसे की खबर फैलते ही शिवपुर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए जांच में जुट गई।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

गर्मी की छुट्टियों में राहत : इतवारी–शालीमार के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

बस्तर के युवाओं के लिए बड़ा कदम: भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ बनाने की तैयारी, रक्षा मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

Leave a Comment

error: Content is protected !!