छत्तीसगढ़

दुर्ग में महिला पर केमिकल से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 अगस्त को ग्राम अरसनारा के पास हुई, जहां पीड़िता अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिया पहुंची थी।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम कारंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास महिला से बातचीत बंद किए जाने को लेकर नाराज था। इसी बात से गुस्से में आरोपी मोटरसाइकिल से अरसनारा के पास पहुंचा और टिन के डिब्बे में रखा केमिकल महिला के ऊपर छिड़क दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार पूछताछ व पतासाजी के बाद आरोपी की पहचान की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी महेश दास को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा डिब्बा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

डोंगरगढ़: शादी में डीजे पर विवाद के दौरान युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

‘डिजिटल टोकन सिर्फ नंबर नहीं, मरीज के सम्मान की गारंटी’, लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया मुद्दा

वेनेजुएला में 39 सेकेंड के अंतराल पर आए दो भूकंप

Leave a Comment

error: Content is protected !!