छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, सोनमणि बोरा बने नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार काे राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग 22 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में 1999 बैच के आईएएस सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आर. शंगीता (2005 बैच) को सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर अस्थाई रूप से सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण तबादले हुए हैं। कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदले गए हैं। हाल में प्रमोट हुए कुछ आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईएएस बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (2021 बैच) को नारायणपुर से अपर कलेक्टर के रूप में बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

देखें सूची

Source link

Related posts

मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार बांग्लादेशी, दुर्ग स्टेशन से गिरफ्तार

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सघन दौरा: रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने तेज़ हुई विकास की रफ्तार

रक्षाबंधन से पहले बहनों को सौगात : महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज जारी करेंगे CM विष्णुदेव साय

Leave a Comment

error: Content is protected !!