बिलासपुर

रतनपुर में भाजपा के दो गुटों में बवाल, मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

बताया जा रहा है कि होटल और प्रसाद दुकान संचालक तुषार पटेल की दुकान से हुए सामान की चोरी को लेकर एक कर्मचारी से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रेहाना बेगम मौके पर पहुंचीं और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

तुषार पटेल का आरोप है कि रेहाना बेगम, भागवत, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।वहीं, रेहाना बेगम ने दूसरे पक्ष के राजा पटेल, ईश्वर प्रधान, मेघा और राजू शर्मा पर गाली-गलौज करने, बाल खींचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मारपीट की पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि पार्टी से जुड़े पदाधिकारी ही इस वीडियो को अलग-अलग वाट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Related posts

हाई कोर्ट ने 54 बिल्डर्स पर कार्रवाई के दिए निर्देश

रेल हादसे में न्याय और सुरक्षा की मांग पर कांग्रेस का रेलवे GM ऑफिस घेराव

विदेशी निवेश का झांसा : ‘क्रिस डेविड’ बनकर वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!