छत्तीसगढ़

उर्मिला मेमोरियल और NH MMI हॉस्पिटल की पहल, ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए 400 रेनकोट

वर्षा ऋतु के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के जवान लगातार बारिश के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इन जवानों की सुविधा एवं कार्य के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भांठागांव एवं NH MMI हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, लालपुर, रायपुर द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए 200-200 रेनकोट उपलब्ध कराए गए।

इसी सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने एवं दोनों संस्थानों के सामाजिक सरोकार तथा यातायात पुलिस के जवानों के प्रति संवेदनशील सहयोग के लिए सम्मान एवं आभार समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा द्वारा उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं NH MMI हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों एवं चिकित्सकों का सम्मान कर उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराए गए रेनकोट यातायात पुलिस के जवानों को वितरित किए गए।

पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं NH MMI हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात  राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात  रमेश येरेवार, सहायक पुलिस आयुक्त कमलजीत पाटले,  सतीश ठाकुर एवं सीमा अहिरवार सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात पुलिस के जवान वर्षा, धूप एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में भी सड़क पर रहकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं NH MMI हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराए गए रेनकोट न केवल जवानों के लिए उपयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक है।

समाज के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं का इस प्रकार का सहयोग पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाता है तथा उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।

रायपुर यातायात पुलिस ने दोनों अस्पतालों के इस मानवीय एवं सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Source link

Related posts

भीषण गर्मी : 45°C तक पहुंचा पारा, कई राज्यों में लू का अलर्ट

डोंगरगढ़: शादी में डीजे पर विवाद के दौरान युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नकली ब्रांडेड घड़ियों का कारोबार पकड़ा, 280 फर्जी Titan-Fastrack घड़ियां जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!