छत्तीसगढ़

रायपुर में चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश : 7 वारदातों की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद

राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाकों में राह चलती महिलाओं के गले से सोने की चेन, लॉकेट और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गोल बाजार और जवाहर मार्केट के पास हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए मध्य जोन के DCP ने कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जून महीने में गिरोह ने रायपुर शहर में चेन स्नैचिंग की 7 वारदातों को अंजाम दिया था। महादेव घाट समेत अलग-अलग इलाकों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और बच्चों के गले से चेन खींचकर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

मामले में पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों नंदनी राजपूत और सनाया मरकाम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से कई वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है।

आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात, 9 हजार रुपये से ज्यादा नगद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनकी संभावित अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

Source link

Related posts

कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, अधिकतर भर्तियां अब इसी से

जांजगीर-चांपा: आंगनबाड़ी भवन खस्ताहाल, मजबूरी में निजी घर से संचालित हो रहा केंद्र

तालाब के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश

Leave a Comment

error: Content is protected !!