बिलासपुर

हरेली पर्व पर मुर्गे के आकार को लेकर भाइयों में झगड़ा, छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला

हरेली पर्व की तैयारी के बीच मुर्गे के आकार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामला बिलासपुर के मोपका चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव का है।

बताया जा रहा है कि गौतम धनवार और उसके छोटे भाई रुपेश धनवार के परिवार हरेली पर घर में पकाने के लिए मुर्गा लेकर आए थे। रुपेश का मुर्गा बड़ा होने पर गौतम के परिवार में भी बड़ा मुर्गा लाने की बात कही गई। इसी बात को लेकर गौतम नाराज हो गया और दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी दौरान गौतम ने धारदार हथियार से रुपेश पर हमला कर दिया। हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलने पर मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद की पूरी वजह और हमले से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Source link

Related posts

होली पर रेल यात्रियों को राहत, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत

आरक्षक भर्ती नियुक्तियों पत्र जारी करने में हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!