छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर लेकर हाथी भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर हाथी का हमला, वन अमले की मौजूदगी पर सवाल

कोरबा जिले के कूदमुरा वन परिक्षेत्र के जिलगा जंगल में हाथी को भगाने की कोशिश ग्रामीणों को भारी पड़ गई। ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे ग्रामीणों के वाहन पर ही हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के मुताबिक, जिलगा जंगल में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर उसे भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी ने अचानक ट्रैक्टर को निशाना बनाया और हमला कर दिया। हाथी के हमले से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के दौरान हाथी दल के साथ वन विभाग के बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद ग्रामीणों के ट्रैक्टर लेकर हाथी के पास पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आखिर ग्रामीणों को हाथी भगाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जंगल में पहुंचने की अनुमति किसने दी थी, यह जांच का विषय है। घटना ने एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Source link

Related posts

बजट में किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीः पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई दवाइयों पर ‘एक राष्ट्र–एक दाम’ की मांग

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik बने लूट का शिकार, बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार

Leave a Comment

error: Content is protected !!