छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में भर्ती शुरू : आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की अहम तारीखें जारी

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में भर्ती निकली है. अमीन के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जल संसाधन विभाग के अमीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसकी चयन प्रक्रिया के रूप में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन होगा.

जानिए अहम तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी- 23 सितंबर 2025
  • आवेदन प्रारंभ- 23 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख- 17 अक्टूबर 2025
  • त्रुटि सुधार- 18-20 अक्टूबर 2025
  • प्रवेश पत्र जारी- 1 दिसंबर 2025
  • परीक्षा तिथि (संभावित)- 7 दिसंबर 2025 (रविवार)

पदों का आरक्षण जानकारी

  • अनारक्षित (UR)- 21
  • अनुसूचित जाति (SC)- 6
  • अनुसूचित जनजाति (ST)- 16
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)- 7

योग्यता और आयु सीमा: इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 वर्ष है.

Source Link

Related posts

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर : E-KYC अनिवार्य, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

सीमेंट फैक्ट्री लगाने के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

नए श्रम कानूनों के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रायपुर में ट्रेड यूनियनों का जोरदार विरोध

Leave a Comment

error: Content is protected !!