छत्तीसगढ़

ऑनलाइन गोल्ड खरीदने के चक्कर में महिला ठगी का शिकार, 48 हजार रुपये गंवाए

बिलासपुर में ऑनलाइन सोना मंगाने के नाम पर एक महिला से 48 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने महिला को कम कीमत पर ऑनलाइन सोना उपलब्ध कराने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उनसे करीब 48 हजार रुपये अलग-अलग माध्यमों से जमा करवा लिए। रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने महिला से संपर्क तोड़ दिया, तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

मामले की जाँच करने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान करने और उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी हुई है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध वेबसाइट के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से बचा जा सके।

Source link

Related posts

रक्षाबंधन पर रायपुर केंद्रीय जेल में विशेष मुलाकात, बहनें बांध सकेंगी राखी

ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी मिसाइल हमला ! 5 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

डोंगरगढ़: शादी में डीजे पर विवाद के दौरान युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!