देश

कांग्रेस सरकारों के शासन में कर की ‘‘लूट’’ मची थी, हमने सुधार किए: PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर अपने कार्यकाल में कर की ‘‘लूट’’ मचाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न सिर्फ कर को बड़े पैमाने पर कम किया है बल्कि महंगाई भी कम की है।

प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जीएसटी सुधारों से गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग सभी की बचत हुई है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं… कांग्रेस और उसके साथी दल 2014 से पहले के उनके शासनकाल की नाकामियां छुपाने के लिए जनता से झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकारों के समय कर की लूट मची हुई थी ..’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई है।’’

Source Link

Related posts

गौरव गोगोई ने इंडिगो का मुद्दा लोकसभा में उठाया, अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री के जवाब का आश्वासन दिया

ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिसकर्मी की पत्नी ने बनाई रील्स, महिला के खिलाफ कार्रवाई

जज यशवंत वर्मा के घर मिली नकदी के मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!