छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पहुंचे रायपुर, कांग्रेसियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, किसान, जवान, संविधान सभा में हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिसके बाद एयरपोर्ट से खड़गे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम के मंच में कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

इस बीच रायपुर में सुबह से हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल के ग्राउंड में कई जगह पानी भर गया है। डोम में भरा पानी टपकने लगा है। फिलहाल बारिश थमने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के पहले रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ था उसने मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ दिया। मोदी खुद के बल पर सरकार नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तंग करने का काम किया है।

कांग्रेस की किसान-जवान और संविधान जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डबल इंजन की सरकार पर तीखे वार किए। इससे पहले वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं और पेड़ कटाई को लेकर साय सरकार को आड़े हाथों लिया।

साईंस कॉलेज मैदान में सभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि स्कूल खुल गए हैं, बच्चों को कापी-किताब नहीं मिल रहा है। प्रदेश में दस हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। पांच हजार स्कूल मध्यप्रदेश और 27 हजार स्कूल उत्तरप्रदेश में बंद कर दिए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया। मगर 11 दिसंबर को हसदेव बराज से पेड़ों को काट दिया गया। आका का हुक्म आया, और पेड़ कटाई हो गई। 15307 पेड़ काटे जा चुके हैं। तमनार में पेड़ कटाई का विरोध करने पर कांग्रेस विधायक को नजरबंद कर दिया गया। प्रदेश में आदिवासी सीएम के रहते उससे शर्मिंदगी हो रही है।

श्री बघेल ने कहा कि भाजपा के इस सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है। किसानों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। एक बोरा डीएपी के लिए तरसा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है, लेकिन पूरा जंगल अडानी के नाम पर कर दिया गया है। नक्सलियों के नाम पर युवाओं को प्रताडि़त किया जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में लोग भाजपा से तंग आ गए हैं। हर संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने भारी भीड़ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर खुशी जताई। सभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बारिश के बीच सभा में अच्छी खासी भीड़ जुटी। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला ने किया।

सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

Source Link

Related posts

रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

इंडिया समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हैं ममता : शरद पवार

Leave a Comment

error: Content is protected !!