राजनीति

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग : भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई।

डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।

क्या है लोकसभा नियम 352(5) और 353

लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।

Source link

Related posts

रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति विवाद : कांग्रेस पार्षदों ने वापस लिया इस्तीफा

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

ED की चार्जशीट के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र पर बदले की राजनीति लगाया आरोप

Leave a Comment

error: Content is protected !!