छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के मेयर, अध्यक्ष प्रत्याशी इस माह के अंत तक होंगे घोषित

भाजपा में नगरीय निकाय टिकट को हलचल शुरू हो गई है। सभी मंडलों को 22, और 23 तारीख को तीन-तीन का नाम पैनल तैयार कर जिले को भेजने के लिए कहा गया है। नगर निगमों के मेयर का पैनल तक तैयार करने के लिए समय सीमा तय की गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्याशी चयन के लिए प्रक्रिया भी तय कर दी है।

सभी मंडलों की समितियों को अपने वार्डों के पार्षद दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए कहा गया है। मंडल की समिति में अध्यक्ष, और महामंत्री के अलावा उस मंडल के वार्डों में रहने वाले जिले, और प्रदेश के पदाधिकारी रहेंगे।

मंडल की कमेटी 22, और 23 तारीख को बैठक कर जिले को भेजेगी, और फिर संभागीय समिति निगम, और नगर पालिका के वार्ड पार्षदों के अलावा नगर पंचायतों के अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।

मेयर के दावेदारों का पैनल 27 तारीख तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पैनल संभागीय समिति तैयार करेगी, और फिर प्रदेश की चुनाव समिति को भेजेगी। इस माह के अंत तक मेयर के अलावा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

Source Link

Related posts

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, चुनाव आयोग ने कलेक्टर्स को लिखा पत्र

रायपुर में गूंजेगी देशभक्ति की स्वर लहरियां, 8 से 11 अगस्त तक होगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’

लंदन से बेंगलुरु आ रही AIR INDIA की ड्रीमलाइनर उड़ान से हटाई गई

Leave a Comment

error: Content is protected !!