Foreignअन्यदेश

ईरान तनाव पर राहत : कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा गिरावट:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर नए सैन्य हमले को टालने के फ़ैसले के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में सोमवार यानी तीन अगस्त को 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, सुरक्षित निवेश (सेफ़ हेवन) की मांग बढ़ने से सोना समेत अन्य कीमती धातुओं में तेज़ी दर्ज हुई है.

ब्रेंट क्रूड 4.08 डॉलर यानी 4.64% टूटकर 83.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 4.01 डॉलर यानी 4.74% की गिरावट के साथ 80.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.

दूसरी ओर, सोने की क़ीमतों में मज़बूती दर्ज की गई. ट्रंप के फ़ैसले से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं कुछ कम हुईं, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बना है.

स्पॉट गोल्ड 0.7% की बढ़त के साथ 4,067.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ़्यूचर्स 0.9% चढ़कर 4,065.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

गौरतलब है कि रविवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले को फ़िलहाल टालते हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जल्द समझौता करने और होर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोलने की संभावना जताई है.

Source Link

Related posts

कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी : मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म

ट्रंप ने 100% टैरिफ़ बिल पर किए दस्तखत : रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा

वियतनाम नौका हादसा : 15 भारतीयों की मौत, शव भारत भेजे गए, हादसे की जांच तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!