छत्तीसगढ़राजनीति

युवा वोटबैंक पर भाजपा का फोकस, जेन जेड समिति में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने जेन जेड युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने के लिए विशेष समिति का गठन किया है। समिति में छत्तीसगढ़ से वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।

श्री चौधरी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक में शिरकत की। नवीन ने पहले नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की।
बैठक में छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी मौजूद थीं। हालांकि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन पूर्व उपाध्यक्ष के नाते उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। लता उसेंडी ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक परिचयात्मक थी।

उन्होंने जेन जेड को लेकर कहा कि पार्टी ने विशेष समिति बनाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी भी शामिल हैं। यह समिति जेन जेड युवाओं के बीच पार्टी की गतिविधियों का विस्तार करने के साथ उनके मुद्दों, अपेक्षाओं और विचारों को समझने के लिए काम करेगी। पार्टी स्तर पर इसे युवा वर्ग के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले ओपी चौधरी फेसबुक के माध्यम से युवाओं से संवाद करते थे। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Source Link

Related posts

पर्यटन मंत्री ने किया ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस’ का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की मांग तेज, कर्मचारी फेडरेशन ने CM-चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र

बिरनपुर हिंसा मामला : कोर्ट ने 3 साल बाद हत्या के 17 आरोपियों को दोषमुक्त किया

Leave a Comment

error: Content is protected !!