छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड अवसर परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी : 10वीं में 34.78% और 12वीं में 66.78% परीक्षार्थी सफल

हाईस्कूल द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2026 में 34.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बालिकाओं का प्रतिशत 36.86 तथा बालकों का प्रतिशत 32.75

हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2026 में 66.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 68.53 तथा बालकों का प्रतिशत 65.13

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 46,556 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 44,343 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 22,462 बालक तथा 21,881 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 44,336 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 15,422 है अर्थात् कुल 34.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 36.86 तथा बालकों का प्रतिशत 32.75 है।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3,187 है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11,366 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 869 है। 03 परीक्षार्थी के परिणाम नकल प्रकरण की श्रेणी में रोका गया है।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 36,454 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 34,493 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 17,732 बालक तथा 16,761 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 34,484 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 23,031 है अर्थात् कुल 66.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 68.53 तथा बालकों का प्रतिशत 65.13 है।

हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम में घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 6,426 है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 15,691 है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 914 है।

परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध

Related posts

‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ के प्रमोटर ने छापा भ्रामक विज्ञापन, रेरा ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

SIR के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 25 लाख नाम हटे

बस्तर में सेवा की मिसाल : डॉ. रामचंद्र और सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान

Leave a Comment

error: Content is protected !!