रायगढ

इंस्टाग्राम रील का शौक पड़ा भारी, पिस्टलनुमा लाइटर लहराने पर युवक गिरफ्तार

रायगढ़ के खरसिया में इंस्टाग्राम रील का शौक एक युवक पर भारी पड़ गया। मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में पिस्टलनुमा लाइटर लहराते हुए युवक ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो खरसिया पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान छोटेमुडपार निवासी 22 वर्षीय खेम सिंह रौतिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तलब कर पूछताछ की, जिसमें युवक ने 28 अगस्त को पिस्टलनुमा लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी कि हथियार जैसी दिखने वाली वस्तुओं का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना लोगों में डर का माहौल पैदा कर सकता है। पूछताछ के दौरान शिकायत को लेकर युवक के उतावले व्यवहार के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

खरसिया पुलिस ने बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही रायगढ़ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए हथियार या हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन करने से बचें। एक वायरल रील आपको सीधे पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा सकती है।

Source link

Related posts

शासकीय शालाओं में प्रार्थना आदेश मे संशोधन के लिए दिया गया ज्ञापन

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

41 टन लोहे का एंगल लेकर भागा हेल्पर नाकाबंदी में पकड़ा गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!