राजनीति

RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में लालू प्रसाद यादव ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे और उनका कार्यकाल 2028 तक है। तेजस्वी यादव पहले भी व्यवहारिक तौर पर पार्टी की कमान संभाल रहे थे, लेकिन अब उनके फैसले आधिकारिक रूप से प्रभावी होंगे।

बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही थी। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी। दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ की 11 पार्टियों का पंजीयन रद्द, चुनाव आयोग ने दी 30 दिन की मोहलत

एडवोकेट रिज़वान अली कोटी बने कांग्रेस के प्रवक्ता

जीएसटी विभाग की भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप, कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Leave a Comment

error: Content is protected !!