छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर सराफा एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को किया सम्मानित, जताया आभार

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के राजधानी के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला जी सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ I

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली एवं सचिव जितेन्द्र गोलछा एवं पदाधिकारियों द्वारा संजीव शुक्ला से एक शिष्टाचार मुलाकात कर सराफा एसोसिएशन के व्यापरियों को निरंतर पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्राप्त होता आया है ,छोटे छोटे बारीकियों में व्यापरियों को अपने व्यापार में कैसे सतर्क रहें I

उसका श्री शुक्ला सर द्वारा पदाधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करायी गयी जिसमें प्रमुख रूप से अपने सराफा व्यवसाय में किसी भी प्रकार के पुरानी ज्वेलरी की खरीदी या गिरवी रखने पर ग्राहकों से समान का बिल अनिवार्य रूप के साथ आधार कार्ड की कॉपी मोबाइल नंबर के साथ ऐसे कुछ दस्तावेज ज़रूर रूप से रखे एवं कोई भी ग्राहक व्यवसाय परिसर में आता है उसका चेहरा खुला रहे किसी भी चीज से चाहे रुमाल,स्कार्फ आदि से ढंका न रहे चेहरा दिखना चाहिए ऐसा अपने ग्राहकों से अनिवार्य रूप से आग्रह करे, एवं विशेष सभी दूकानों के कैमरा अपने मोबाइल में online ज़रूर attached करके रखने हेतू अपना मार्गदर्शन दिया एवं चूंकि मुख्य बाजारों में हमेशा ट्रैफिक जाम लगता है I

उसे सुचारू रूप से आवाजाही हो सराफा पदाधिकारियों द्वारा बाइक पेट्रोलिंग का सुझाव रखा पुलिस कमिश्नर आदरणीय संजीव शुक्ला सर ने सराफा व्यापरियों को विश्वास दिलाते हुए सहयोग का आश्वासन दियाI

रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पारख, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल कूचेरीया,सह सचिव विनय गोलछा सराफा वित्त विभाग के प्रमुख प्रकाश झाबक,पवन सोनी एवं विशेष छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी I

Related posts

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर : E-KYC अनिवार्य, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

दलदल में मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

राजीव भवन घेराव रैली में बैरिकेडिंग के दौरान मची अफरा-तफरी, सब-इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस कमिश्नर पहुंचे अस्पताल

Leave a Comment

error: Content is protected !!