रायपुर

विरोध और हंगामे के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नकटी के 77 परिवारों को किया गया शिफ्ट

माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव के बेघर परिवारों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 में मकान दिया गया है। सोमवार को विवाद के बीच उन्हें बसाने की कार्रवाई भी की गई है।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि नकटी के बेघर परिवारों को नवा रायपुर के सेक्टर-30 में आवास उपलब्ध कराया गया।

बताया गया कि आज सुबह से ही ग्राम नकटी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 77 परिवार ऐसे हैं जो सरकारी जमीन पर काबिज थे उनका कब्जा हटाकर नवा रायपुर के सेक्टर 30 स्थित ईडब्ल्यूएस के मकान में शिफ्ट किया गया है।

गौरतलब है कि ग्राम नकटी में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया था, जब अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन सुबह से जारी रहा, इस दौरान जेसीबी पर पत्थर भी फेंके गए। पुलिस की तगड़ी व्यवस्था थी। इसकी वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बताया गया कि ग्राम नकटी में विधायक कॉलोनी प्रस्तावित है, जिसके लिए सरकारी जमीन पहले ही आबंटित की जा चुकी है। इस जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है और कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण भी कर लिया था।  आज सभी 77 मकान हटाए गए।

करीब एक वर्ष पहले भी अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा था।

धरसीवां  के ग्राम नकटी में सोमवार को राजस्व, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले ने लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर बने 77 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक उक्त शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। कार्रवाई से पहले सभी कब्जाधारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे और अंतिम सूचना भी दी गई थी।

कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों का व्यवस्थापन नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में किया जा रहा है। वहां भोजन, पेयजल, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था की गई है।

सामान के परिवहन के लिए मालवाहक वाहनों की व्यवस्था की गई है, जबकि सामान की सुरक्षा के लिए कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्थापन स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है।

Source Link

Related posts

1 अप्रैल से मरम्मत के लिए 1 माह तक बंद रहेगा खारुन पुल

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं, रायपुर जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

असम राइफल्स पर हुए हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के सपूत रंजीत कश्यप को रायपुर एयरपोर्ट पर अंतिम विदाई दी गई

Leave a Comment

error: Content is protected !!